हाइट न बढ़ने का कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 10:12

इन मामूली कारणों की वजह से नहीं बढ़ पाती है बच्‍चे की हाइट -

​कैलोरी न लेना

90 पर्सेंट बच्‍चों का विकास पर्याप्‍त मात्रा में कैलोरी न लेने की वजह से रूकता है। जब बच्‍चा खाने में रूचि नहीं लेता है और पेरेंट्स को बच्‍चे के लिए कैलोरी की जरूरत समझ नहीं आती है, तो इस स्थिति में बच्‍चे की लंबाई प्रभावित हो सकती है।

एक्टिव और स्‍वस्‍थ होने वाले बच्‍चों को भी खाने में रुचि न लेने पर हाइट न बढ़ने की दिक्‍कत हो सकती है। कई बार बच्‍चे मोटा होने के डर से भी खाने से दूरी बनाने लगते हैं, जिसका असर उनकी हाइट पर भी पड़ता है।

​पैंक्रियाटिक प्रॉब्‍लम

अग्‍नाश्‍य यानि पैंक्रियाज की खाना पचाने की खराब क्षमता की वजह से भी बच्‍चे का वजन और हाइट नहीं बढ़ पाती है। सिलिएक डिजीज या क्रोन डिजीज जैसे गैस्‍ट्राइंटेस्‍टाइनल विकारों के कारण भी बच्‍चों की हाइट पर असर पड़ सकता है। थायराइड या ग्रोथ हार्मोंस की कमी जैसी हार्मोनल प्रॉब्‍लम्‍स की वजह से भी बच्‍चे की हाइट बढ़नी रूक सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info